मुलायम की सीडी एसीबी को सौंपी गई
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विक्रम सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीडी में क़े के. द्विवेदी नामक जिस पुलिस निरीक्षक का हवाला दिया गया है उसके आचरण की जांच हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।
डीजीपी ने कहा कि राजनीतिक द्वेष वश किसी को घेरने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस वाहन के प्रकरण की जांच की जा रही है उसके संबंध में गत दो फरवरी को हमीरपुर के क्षेत्रीय परिवहण अधिकारी (आरटीओ) ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी क्योंकि वाहन के पंजीकरण पर दर्ज पता का सत्यापन करने पर इसे गलत पाया गया था।
गौरतलब है कि विवाद में रथनुमा जो आरामदायक वाहन है उसी पर सवार होकर पिछले दिनों अमिताभ बच्चन और उनका परिवार लखनऊ से बाराबंकी गया था वहां ऐश्वर्या बच्चन के नाम पर बनने वाले कालेज का शिलान्यास होना था। इसी घटना के बाद से ही इस वाहन को लेकर विवाद चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications