उदित राज मामले में उप्र पुलिस को नोटिस

आयोग के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि डा़ उदित राज को गत 14 अपैल को डा़ अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान लखनऊ पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गयी और वहां उनकी और उनके समर्थकों की बेरहमी से पिटायी की गयी।
प्रवक्ता ने कहा कि आयोग ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ के एसएसपी को नोटिस देकर तीन जून तक जवाब मांगा है। इसी मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने भी प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक से जवाब तलब किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications