देश भर में खुलेंगे 30 फूड पार्क

सहाय ने मंगलवार को कहा कि खेत से बाजार तक पहुंचने में हुई देरी के कारण कृषि उपज का एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्बाद हो जाता है। हम इसी बर्बादी को कम करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि देश में कृषि उत्पादों का उचित रख -रखाव के अभाव में प्रति वर्ष 500 अरब रुपये का नुकसान होता है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कृषि मंत्रालय के सहयोग से फल और सब्जियों पर नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें कृषि उपज के संरक्षण के तरीकों पर विचार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications