बॉब ने किया यूएई से समझौता

Bank of Baroda
दुबई, 14 मईः भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा (बॉब) ने दुबई की एक रियल एस्टेट कंपनी दुबई प्रापर्टीज के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के अनुसार बैंक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के ग्राहकों को कंपनी के उत्पाद खरीदने के लिए सहायता उपलब्ध कराएगा।

बैंक के खाड़ी क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अशोक के. गुप्ता और दुबई प्रापर्टीज के मुख्य कार्यकारी मोहम्मद एस. बिनब्रेक ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। बैंक आफ बड़ौदा भारत का एकमात्र ऐसा बैंक है जो खाड़ी देशों में अपनी पूरी सेवाएं प्रदान करता है।

दुबई में इसकी छह शाखाएं हैं जो क्रमश: दुबई, देरिया, शारजाह, अबूधाबी, अल अैन और रास अल खमाह में हैं। इसके अलावा ओमान और बहरीन में भी इसकी शाखाएं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+