कश्मीर में दो जवानों की अपहरण के बाद हत्या

श्रीनगर, 14 मई (आईएएनएस)। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार रात आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की हत्या कर दी, वहीं उत्तरी कश्मीर के राफियाबाद इलाके में गोलबारी में चार आम नागरिक घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार सीआरपीएफ के दोनों जवानों का आंतकवादियों ने अपहरण कर लिया था और बाद में उनकी हत्या कर दी। दोनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

आतंकवादियों की धड़पकड़ के लिए इन इलाकों में सीआरपीएफ के जवान छापे मार रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "एक अभियान के दौरान इन दोनों जवानों का आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। दोनों के शव को जंगलों से मंगलवार की देर रात बरामद किया गया।"

एक अन्य घटना में मंगलवार रात उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में गोलीबारी में चार आम नागरिक घायल हो गए। स्थानीय लोग इस घटना के लिए सुरक्षा बलों को जिम्मेदार बता रहे हैं।

पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के विरूद्ध लगभग 400 ग्रामीणों ने राफियाबाद में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+