प्रणब की पाक यात्रा में आतंकवाद मुख्य मुद्दा

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। जयपुर में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों और जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में दो दिन पहले हुए आतंकवादी हमले ने अगले हफ्ते होने वाली विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी की पाकिस्तान यात्रा में आतंकवाद को केंद्रीय मुद्दे के रूप में वापस ला दिया है।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। जयपुर में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों और जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में दो दिन पहले हुए आतंकवादी हमले ने अगले हफ्ते होने वाली विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी की पाकिस्तान यात्रा में आतंकवाद को केंद्रीय मुद्दे के रूप में वापस ला दिया है।

भारतीय विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी 21 मई को पाकिस्तान की यात्रा पर जाने वाले हैं जहां वह पाकिस्तान के विदेशमंत्री मखदूम शाह महमूद कुरैशी से वार्ता करेंगे।

दोनों देशों के विदेश सचिव इससे एक दिन पहले संयुक्त वार्ता के चौथे दौर में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए बैठक करेंगे।

विदेश मंत्रालय के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि अब होने जा रही वार्ता के केंद्र में आतंकवाद ही प्रमुख मुद्दा रहेगा।"

प्रस्तावित वार्ता के लिए तय मसौदे में जम्मू और कश्मीर सहित आठ मामलों में शामिल थे। लेकिन नए घटनाक्रम के बाद आतंकवाद के सभी मुद्दों के ऊपर रहने की संभावना है।

पाकिस्तान में मार्च में गठबंधन सरकार बनने के बाद दोनो देशों के बीच यह पहली औपचारिक वार्ता है।

भारत ने जयपुर में बम विस्फोटों के पीछे विदेशी हाथ होने की बात कही है। लेकिन इसके लिए सीधे पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। भारत सीमापार से होने वाली घुसपैठ पर भी पाकिस्तान के साथ अर्थपूर्ण वार्ता करना चाहता है।

भारत के रक्षामंत्री ए.के. एंटोनी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था कि जम्मू कश्मीर में सीमा पर से घुसपैठ जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+