महंगाई आंकड़ों से डालर को झटका
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। खाद्य वस्तुओं व ऊर्जा को छोड़कर जारी किए जाने वाले कोर कंज्यूमर प्राइसेज इंडेक्स (कोर सीपीआई) यानी महंगाई आंकड़ों में अनुमान से कम बढ़ोतरी के मद्देनजर डालर आज बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में नीचे गिरा। बाद में हुई रिकवरी के चलते डालर अन्य मुद्राओं की तुलना में ऊपर चल रहा है।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग से आज जारी आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में अप्रैल 2008 के दौरान 0.2 फीसदी की तेजी आई। वहीं कोर उपभोक्ता वस्तुओं से संबंधित सूचकांक में आलोच्य अवधि के दौरान 0.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
आर्थिक विशेषज्ञों को अनुमान था कि समान अवधि के दौरान अपभोक्ता मूल्य सूचकांक और कोर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 0.2 फीसदी की तेजी आ सकती है।
अांकड़ों के जारी होने से पहले एक डालर 1.5446 डालर प्रति यूरो था जबकि आंकड़ों के जारी होने के बाद यह 1.5463 डालर प्रति यूरो तक नीचे चला गया।
कारोबार के दौरान डालर में रिकवरी दर्ज की गई और यह बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में 0.06 फीसदी मजबूत दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications