जयपुर धमाका : लोकतांत्रिक व सहनशील समाज के खिलाफ हमला : आस्ट्रेलिया

सिडनी, 14 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने मंगलवार शाम जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए इसे 'लोकतांत्रिक, सहनशील और खुले समाज के विरूद्ध' हमला करार दिया।

सिडनी, 14 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने मंगलवार शाम जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए इसे 'लोकतांत्रिक, सहनशील और खुले समाज के विरूद्ध' हमला करार दिया।

आस्ट्रेलिया ने भारत जाने वाले पर्यटकों को सलाह दी है कि आतंकवादी कार्रवाइयों के मद्देनजर वे ऐहतियात बरतें। साथ ही जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों की यात्रा न करें तो अच्छा है।

विदेश और व्यापार मामलों (डीएफएटी) के मंत्रालय द्वारा जारी वक्तव्य में जयपुर में हुए विस्फोटों की निंदा की गई है। वक्तव्य में विस्फोटों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

आस्ट्रेलिया ने कहा कि जयपुर में हुए विस्फोटों को कोई भी जायज नहीं ठहरा सकता है। आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई के बारे में आस्ट्रेलिया ने कहा कि इस जंग में वह भारत के साथ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+