हिलेरी क्लिंटन ने किया वेस्ट वर्जीनिया में जीत का दावा (लीड)

वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में डमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए वेस्ट वजीर्निया में हुए मतदान के बाद सीनेटर हिलेरी क्लिंटन ने एक टेलीविजन प्रसारण में अपनी जीत का दावा किया है।

क्लिंटन ने कहा, "मैं अपना प्रचार अभियान जारी रखने के कृत संकल्प हूं।" उन्होंने अपने समर्थकों से प्रचार अभियान के लिए और धन एकत्र करने पर जोर दिया।

करीब 68 प्रतिशत मतदान केंद्रों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार हिलेरी को 66 और उनके प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा को 27 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

अमेरिका के सभी बड़े टेलीविजन चैनलों ने मतदान के तुरंत बाद क्लिंटन की जीत की भविष्यवाणी की है।

हिलेरी ने मंगलवार रात को आग्रह किया कि फ्लोरिडा और मिशिगन राज्यों के भी प्रतिनिधियों के मतों को भी वैध माना जाए। मिशिगन और फ्लोरिडा राज्यों में जनवरी में वोट डाले गए थे। लेकिन राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक पार्टी के नियमों के हिसाब से काफी पहले मतदान होने के कारण दोनों राज्यों के मतदान को अवैध घोषित कर दिया गया है।

हिलेरी प्रयास कर रही हैं कि पार्टी के अगस्त में होने वाले सम्मेलन में प्रतिनिधियों की संख्या में वह ओबामा को पीछे छोड़ दें। लेकिन उनकी समस्या यह है कि अब बहुत कम और छोटे राज्यों में चुनाव होने बाकी हैं।

हिलेरी की वेस्ट वजीर्निया में भारी जीत के बावजूद उनके प्रतिनिधियों की संख्या में कोई विशेष वृद्धि होने की संभावना नहीं है। क्योंकि वहां से केवल 28 प्रतिनिधियों का ही चुनाव होना है। केवल मिशिगन और फ्लोरिडा राज्यों के प्रतिनिधियों को वैध घोषित करने या वहां दुबारा मतदान होने के बाद ही हिलेरी की उम्मीदें जीवित रह सकती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+