पश्चिमी मीडिया कर रही है ट्रॉपिकल बीमारियों की उपेक्षा : अध्ययन

वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी मीडिया ट्रॉपिकल बीमारियों (उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में संक्रमण के कारण होने वाली बीमारियां) से जुड़ी खबरें मुश्किल से ही कभी प्रकाशित करती हैं। अध्ययन के अनुसार जानकारी के अभाव में यह बीमारी और भी बढ़ती जा रही है।

जनवरी 2003 से जून 2007 तक 'बोरडिओक्स युनिवर्सिटी कोम्बेड' के मैनगई बालासेगरम स्थित संग्रहालय में 11 अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा मीडिया के बारे में शोध किया गया। शोध निष्कर्ष में पाया गया कि पश्चिमी मीडिया ट्रॉपिकल बीमारियों की उपेक्षा करते हैं।

छह समाचार पत्रों 'द न्यूयार्क टाइम्स', 'लास एंजलिस टाइम्स', 'वाशिंगटन पोस्ट', 'द गार्जियन', 'द डेली टेलीग्राफ', 'द फाइनेंशियल टाइम्स' सहित 'बीबीसी ऑनलाइन', 'सीएनएन डॉट कॉम', 'अंतर्राष्ट्रीय समाचार वायर एएफपी' व दो समाचार पत्रिकाएं 'टाइम' और 'द इकोनोमिस्ट' भी इनमें शामिल हैं।

अध्ययनकर्ताओं ने इन संस्थानों के प्रसिद्ध स्वास्थ्य पत्रकारों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि खबरों को कौन-कौन सी बातें प्रभावित करती हैं।

करीब 53 महीनों तक चले अध्ययन के दौरान उन्होंने पाया कि इतने समय में ट्रॉपिकल बीमारी पर केवल 113 लेख लिखे गए थे। इनकी तुलना में एचआईवी/एड्स पर हजारों लेख लिखे जा चुके थे।

यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े लेख अमेरिकी मीडिया में सबसे कम लिखी गईं।

पत्रकारों ने माना कि उन्होंने ट्रॉपिकल बीमारी पर बहुत कम खबरें प्रकाशित की। साथ ही यह भी कहा कि जनता को विस्तार से बताने के लिए उनके पास विश्वस्त जानकारी भी नहीं थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+