झारखंड में फारवर्ड ब्लाक के दो दर्जन कार्यकर्ता पुलिस लाठीचार्ज में घायल

रांची, 14 मई (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले में फारवर्ड ब्लाक के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता पुलिस लाठी चार्ज में घायल हो गए। ये कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार की गईं विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की रिहाई की मांग कर रहे थे।

धनबाद जिला के उपायुक्त कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रही विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेनगुप्ता की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही फैली, वैसे ही फारवर्ड ब्लाक के सैकड़ों कार्यकर्ता धनबाद जेल पर इस विश्वास के साथ पहुंचे कि उनकी नेता जेल के अंदर हैं।

सूत्रों के मुताबिक ये कार्यकर्ता जेल के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। उनको रोकन के लिए पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि सेनगुप्ता को जेल में नहीं बल्कि एक पुलिस स्टेशन में रखा गया था जहां से उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+