तनाव बढ़ाता है भूख
वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। क्या आप अपनी खाने की आदत से परेशान हैं? अगर आपका उत्तर हां है तो चिकित्सकों से शीघ्र सलाह लें क्योंकि हो सकता है कि आप तनाव के शिकार हों। एक नए अध्ययन से पता चला है कि तनाव भूख को बढ़ाने में सहायक है।
इमोरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पाया है कि मनुष्यों का सामाजिक और वातावरण संबंधी कारक तथा मनोवैज्ञानिक तनाव उन्हें अधिक खाने के लिए प्रेरित करता है।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान पहले कुछ महिलाओं को 21 दिनों तक अधिक वसा वाला भोजन दिया और फिर 21 दिनों तक कम वसा वाला भोजन खिलाया।
उन्होंने पाया कि जिन महिलाओं के साथ भेदभाव व शोषण किया जाता था उन्होंने दोनों ही खाद्य पदार्थों को अधिक खाया जबकि जो प्रभुत्ववाली महिलाएं थीं उन्होंने कम खाया।
शोधकर्ता मार्क विल्सन ने बताया, "हमने अध्ययन में देखा कि जो महिलाएं ज्यादा तनाव में रहती थीं उन्होंने अधिक वसा वाला भोजन खाना पसंद किया।"
इस अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल 'साइकोलॉजी एंड बिहेवियर' के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications