आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। गुलाबी शहर जयपुर में हुए बम विस्फोटों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चे ने आज एक आपात बैठक बुलाई और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए गुरुवार को राजधानी की सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन ने बताया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ गुरुवार को जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का एक व्यापक आयोजन किया गया है। इस आयोजन में 400 से अधिक मुस्लिम महिलाएं और हजारों कार्यकर्ता शरीक होंगे।
इससे पहले, अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों की एक आपात बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में जयपुर विस्फोटों में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में जयपुर की आतंकवादी घटना को कौमी एकता तोड़ने वाला कायराना हरकत बताया गया और साथ ही देश भर में जिला व राज्य स्तर पर आतंकवाद विरोधी सम्मेलनों के आयोजन का फैसला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications