पोटा समय की जरूरत : आडवाणी

जयपुर, 14 मई (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने बुधवार को जयपुर धमाकों के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रिवेंशन आफ टेररिज्म एक्ट (पोटा) को पुन: लागू किए जाने को समय की जरूरत मानती है।

आडवाणी ने जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यहां जो कुछ हुआ वह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है बल्कि मानवता के विरूद्ध सोचा-समझा अपराध और घिनौना पाप है। निश्चय ही इन बम धमाकों का उद्देश्य भारत को लहूलुहान और कमजोर करना है।"

उन्होंने कहा कि देश में लगातार डर और तनाव का माहौल पैदा करने की कोशिशें हो रही हैं। राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को कमजोर करने के प्रयास जारी हैं और केंद्र सरकार वोट बैंक खोने के डर से आतंकवाद का सामूहिक मुकाबला करने की राजनैतिक अनिच्छा-शक्ति दिखा रही है।

केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आडवाणी ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एक राष्ट्रीय मुद्दा है और इस खतरे से निपटने में केंद्र सरकार की भूमिका व जिम्मेदारी किसी भी राज्य सरकार से अधिक बनती है। यूपीए सरकार अपना चार वर्ष पूरा करने जा रही है लेकिन आतंकवाद से निपटने के लिए कोई खास उपाय नहीं कर पाई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+