पीड़ित महिलाएं बच्चों का करती हैं शोषण

वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। जो महिलाएं बचपन में रिश्तेदारों के शोषण का शिकार होती हैं वे दूसरे बच्चों का शोषण करने की ओर प्रवृत्त होती हैं। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।

जॉर्जिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पाया कि पहले ऐसा माना जाता था कि महिलाएं बच्चों के शोषण जैसे कायरें को अंजाम नहीं दे सकतीं लेकिन इस चौंकाने वाले अध्ययन ने यह साबित कर दिया है कि वे इसे बेहतर ढंग से अंजाम देती हैं।

शोधकर्ता सुजेन स्ट्रिकलैंड ने बताया, "बचपन में शोषित महिलाएं बच्चे और बच्चियों का समान रूप से शोषण करती हैं। ऐसी महिलाएं बच्चों का यौन शोषण सहित कई तरह के कुकृत्य करती हैं।"

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान जेल में बंद 130 महिलाओं के मानसिक और व्यावहारिक लक्षणों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया ये महिलाएं बचपन में कभी न कभी यौन शोषण का शिकार हुईं थी।

शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्हें जानकर आश्चर्य हुआ कि अमेरिका में पांच से सात फीसदी बच्चे महिलाओं द्वारा यौन शोषण का शिकार हुए हैं।

इस अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल 'इंटरपर्सनल वायलेंस' के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+