वकीलों ने मायावती का पुतला जलाया, लाठीचार्ज

इलाहाबाद, 14 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पुलिस हिरासत में हुई वकील श्रीकांत अवस्थी की मौत के बाद प्रदेशभर के वकीलों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी लखनऊ में वकीलों ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वकीलों पर लाठियां भांजी।

घटना के विरोध में बुधवार को इलाहबाद समेत लखनऊ, कानपुर और वाराणसी के वकीलों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध प्रकट किया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अवस्थी के पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद राजधानी लखनऊ में मामला उस समय बिगड़ गया जब जिला मुख्यालय के पास मौजूद दमकलकर्मियों ने पुतले पर पानी डालकर उसे बुझा दिया। इससे वकील आक्रोशित हो गए और दमकलकर्मियों की पिटाई करनी शुरू कर दी और आस पास लगे मुख्यमंत्री मायावती के पोस्टरों में आग लगा दी। इसी बीच पुलिस ने वहां पहुंचकर वकीलों पर लाठियां भांजी, जिससे कई वकील घायल हो गए।

घटना के बारे में लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वकीलों से बात करके मामला शांत कर लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+