धमाकों के बाद जयपुर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू
जयपुर, 14 मई (आईएएनएस)। राजधानी जयपुर में मंगलवार शाम हुए सात सिलसिलेवार विस्फोटों के बाद शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन विस्फोटों में 61 लोग मारे गए थे और एक सौ से अधिक लोग घायल हुए थे।

राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा, "ऐहतियात के तौर पर हमने शहर के कुछ हिस्सों में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।"
राजस्थान के पुलिस महानिरीक्षक पंकज सिंह ने आईएएनएस से कहा, "कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने 13 पुलिस स्टेशनों के तहत आने वाले जगहों में कर्फ्यू लगा दिया है। कर्फ्यू के दौरान केवल विस्फोट में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार की अनुमति दी जाएगी।"
लाल कोठी, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, मानक चौक, सुभाष चौक, राम गंज, गालटा गेट, ब्रह्मपुरी, भट्टा बस्ती, कोतवाली, नाहरगढ़, संजय सर्किल, जालू पुरा और सदर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications