जयपुर विस्फोट से लग सकता है पर्यटन को धक्का

आगरा, 14 मई (आईएएनएस)। जयपुर में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद आगरा और पड़ोसी जिलों में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है।

आगरा के होटल व्यवसाइयों ने बताया कि जयपुर की घटना के बाद हर जगह लोग दहशत में आ गए हैं, इसलिए वे बड़ी संख्या में अपने बुकिंग को रद्द करवा रहे हैं।

होटलों और रेस्तरां संघ के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा, "दिल्ली-आगरा-जयपुर को देश में पर्यटन का स्वर्णिम त्रिकोण कहा जाता है। जयपुर और राजस्थान के अन्य जिले शांत होने के कारण पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। लेकिन गत शाम को हुए विस्फोट ने निश्चित रूप से विदेशी पर्यटकों को भयभीत किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे पर्यटकों की संख्या में भी कमी आएगी।"

स्थानीय गाइडों ने बताया कि पर्यटन का व्यवसाय बहुत ही संवेदनशील है और इस तरह के विस्फोटों से पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हो सकता है।

गौरतलब है कि आगरा में सुरक्षा-व्यवस्था को चौकस कर दिया गया है। सभी होटलों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन में मंगलवार की देर रात छानबीन की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि सड़कों पर चलने वाले वाहनों की पूरी तलाशी की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+