आर्सेलर मित्तल के मुनाफे में 5.4 फीसदी की वृद्धि
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। विश्व के सबसे बड़े इस्पात निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल को मौजूदा वर्ष की प्रथम तिमाही के दौरान 5.4 फीसदी का शुद्ध मुनाफा हुआ।
ताजा वित्तीय नतीजों के अनुसार लक्जमबर्ग स्थित कंपनी को 31 मार्च को समाप्त हुए तिमाही के दौरान कुल 2.37 अरब डालर का शुद्ध मुनाफा हुआ। आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी की बिक्री भी 21.8 फीसदी बढ़कर 29.81 अरब डालर तक पहुंच गई।
कंपनी से जारी बयान के अनुसार वैश्विक मांग में बढ़ोतरी के मद्देनजर कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल के अनुसार मांग में तेजी ने अमेरिकी सबप्राइम संकट के नकारात्मक प्रभाव को बेअसर कर दिया।
मित्तल के अनुसार वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद वैश्विक स्तर पर मांग में वृद्धि जारी रह सकती है। उनके मुताबिक वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी के मुनाफे में प्रथम तिमाही से ज्यादा की तेजी आ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications