हिंसक झड़पों के बीच पश्चिम बंगाल में मतदान जारी
कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के लिए दूसरे चरण का मतदान बुधवार को सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कई स्थानों पर हिंसक संघर्ष के समाचारों के साथ शुरू हो गया।
पश्चिम बंगाल पुलिस के महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) राज कनौजिया ने बताया कि होवरास के पांचला इलाके में माकपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच देशी बमों से हुए संघर्ष में पांच लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि सिंगुर इलाके में अपेक्षाकृत शांति रही। दक्षिण चौबीस परगना जिले के बसंती कस्बे में भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों के समाचार मिले हैं।
दक्षिण चौबीस परगना के पुलिस सूत्रों के अनुसार माकपा और शासन में सहयोगी रेवोल्यूशनरी सोसलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के समर्थकों के बीच भी कैनिंग सबडिवीजन इलाके में झड़पें हुईं। मकपा समर्थकों और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के कार्यकताओं के बीच भी बरूइपुर इलाके में झड़पें हुई हैं।
बुधवार को पुरुलिया, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, वर्धमान तथा बांकुरा में 3,800 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। तीसरे चरण का मतदान 21 मई को संपन्न होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications