अमेरिका ने की जयपुर में धमाकों की निंदा
वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने मंगलवार को जयपुर में हुए आंतकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह संकट की इस घड़ी में भारत के साथ है।
वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने मंगलवार को जयपुर में हुए आंतकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह संकट की इस घड़ी में भारत के साथ है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सीन मैक्कार्मैक ने कहा, "हम जयपुर में आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए।" मंगलवार की शाम हुए सात सिलसिलेवार बम धमाकों में 61 लोग मारे गए थे और एक सौ से अधिक लोग घायल हुए थे।
मैक्कार्मैक ने कहा, "विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों और भारत की जनता के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके लिए प्रार्थना करते हैं।"
उन्होंने कहा, "निर्दोषों की हत्या को कोई भी जायज नहीं ठहरा सकता है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और खुले, लोकतंत्र, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूण समाज के निर्माण के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह भारत के साथ खड़ा है।
मैक्कार्मैक ने कहा कि जयपुर में हुए बम धमाकों में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया है और अमेरिका इस कार्रवाई की कठोर शब्दों में निंदा करता है। इन विस्फोटों में किसी भी अमेरिकी नागरिक के हताहत होने से उन्होंने इंकार किया।
इन विस्फोटों के अलकायदा से संबंध होने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में वह कुछ भी नहीं जानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications