ठुकराए प्रेमी ने कक्षा में की छात्रा की हत्या

पठानकोट (पंजाब), 14 मई (आईएएनएस)। प्रेम निवेदन ठुकराए जाने से नाराज एक छात्र ने अपनी साथी छात्रा की भरी कक्षा में चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि पठानकोट के छेजाली गांव के जसबीर सिंह ने मंगलवार को अपने साथ में पढ़ने वाली छात्रा मोनिका की पूरी कक्षा और शिक्षकों की उपस्थिति में कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार दोनों ही छात्र एस.डी.कॉलेज में शिक्षा में स्नातक पाठ्यक्रम (बीएड) में साथ साथ पढ़ाई कर रहे थे।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मोनिका की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जसबीर ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को कॉलेज की इमारत की छत पर बंद कर लिया और ऊपर से नीचे कूद जाने की धमकी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कॉलेज की इमारत को चारों तरफ से घेर लिया गया था और सेना की स्थानीय टुकड़ी के आने तक जसबीर को फुसलाकर नीचे लाने में पुलिस सफल रही। इस समय वह छात्र पुलिस हिरासत में है।

कक्षा के दूसरे छात्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह मोनिका द्वारा जसबीर के शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने से वह बहुत दुखी था। छात्रों ने कहा कि दोनों में पहले प्रेम संबंध था लेकिन जब मोनिका को पता चला कि जसबीर छोटी जाति का है तो वह उसकी अनदेखी करने लगी।

पुलिस ने बताया कि इससे नाराज जसबीर ने एक चाकू खरीदा। मंगलवार को सभी छात्र कॉलेज में अपना प्रोजेक्ट जमा करने के लिए एकत्र हुए तो उसने मोनिका से बहस की और उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+