पूर्वाचल का मौसम हुआ खुशगवार
वाराणसी, 14 मई (आईएएनएस)। पूरे एक महीने से वाराणसी सहित पूर्वाचल के लोग भीषण गर्मी और लू का कहर झ्झेल रहे थे। सोमवार रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार दिनभर बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल जारी रहा। शहर के उत्तरी इलाके में थोड़ी फुहारें भी पड़ीं। इसकी वजह से मौसम खुशगवार हो गया।
मौसम वैज्ञानिक डा. आर. डी. गुप्ता के अनुसार अंडमान निकोबार में कम दबाव का क्षेत्र तथा पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मानसून के सक्रिय होने के कारण उधर से आने वाली नम हवाएं गर्मी वाले क्षेत्रों में तड़ित झ्झंझावात की स्थिति पैदा कर रही है। ऐसे में आकाश में बादल, हल्की वर्षा, आंधी या ओले पड़ना आम बात होती है। गुप्ता ने बताया कि यह तड़ित झ्झंझावात पूरे उत्तर भारत में गर्मी से झ्झुलस रहे लोगों को राहत दिलाएगा।
कृषि क्षेत्र के जानकर बताते हैं कि मौसम के बदले रुख से लोगों को जरूर राहत मिली है लेकिन आगे की खेती के लिए यह शुभ संकेत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications