स्तन कैंसर की जांच में अल्ट्रासाउंड व मैमोग्राफी प्रभावी

टोरंटो, 14 मई (आईएएनएस)। महिलाओं में स्तन कैंसर का पता लगाने में अल्ट्रासाउंड और मैमोग्राफी (स्तन कैंसर जांच करने की एक पद्धति) महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।

कनाडा और अमेरिका के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पाया है कि स्तन कैंसर की जांच में अल्ट्रासाउंड और मैमोग्राफी एक दूसरे की पूरक की भूमिका निभाते हैं। यदि किसी एक तकनीक के द्वारा जांच कराने पर स्तन कैंसर का पता नहीं चलता है तो दूसरी तकनीक के माध्यम से कैंसर का पता लगाया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि अल्ट्रासाउंड और मैमोग्राफी तकनीक की मदद से स्तन कैंसर का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिसमें ये तकनीकें महती भूमिकाएं निभाएंगी।

शोधकर्ताओं ने ऐसी 2,600 महिलाओं का अलग-अलग मैमोग्राफी और अल्ट्रासाउंड जांच कराया जिनमें स्तन कैंसर की संभावनाएं ज्यादा थी। उन्होंने पाया कि मैमोग्राफी की जांच में 78 फीसदी और अल्ट्रासाउंड की जांच में 80 फीसदी महिलाओं में स्तन कैंसर की पुष्टि हुई।

शोधकर्ताओं ने बताया कि जब उन्होंने दोनों तकनीकों से महिलाओं की जांच करवाई तो उन्होंने पाया कि 91 फीसदी महिलाओं को स्तन कैंसर था।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आकड़ों के अनुसार हर साल स्तन कैंसर से पांच लाख दो हजार महिलाओं की मौत होती है।

इस अध्ययन के निष्कर्ष 'अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन' नामक पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+