राजस्थान में राजकीय शोक, पटरी पर लौटी जिंदगी

जयपुर, 14 मई (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार ने मंगलवार को राजधानी जयुपर में हुए सात सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इन विस्फोटों में 61 लोग मारे गए और एक सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। वहीं दूसरी ओर हादसे के शिकार जयपुर शहर में आम जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है।

जयपुर के विभिन्न इलाकों में लोग विस्फोट के बाद की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। शहर के चांदपोल स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में विस्फोट में घायलों के सकुशल होने और मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मंगलवार को मंदिर में भी विस्फोट हुआ था, जिसमें छह लोग मारे गए थे।

स्थानीय निवासी गंगा देवी ने कहा, "आज सुबह पांच बजे जब मंदिर खुला तो हमलोग विस्फोट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए यहां पहुंचे।" दूसरी ओर ऐहतियात के तौर पर शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+