महंगाई पर नियंत्रण, विकास की कीमत पर नहीं : अहलूवालिया

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा है कि महंगाई दर में तेजी के बावजूद सरकार अर्थव्यवस्था में विकास दर को 8 फीसदी से ऊपर रखने के लिए भरसक प्रयास कर रही है।

राजधानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अहलूवालिया ने बुधवार को कहा कि विकास दर को 8 फीसदी से ऊपर बरकरार रखने के साथ-साथ महंगाई को भी नियंत्रण में रखना सरकार के लिए कठिन चुनौती है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था में 8 से 8.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

अहलूवालिया ने कहा कि विकास की कीमत पर महंगाई को नियंत्रण में लाना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।

इससे पूर्व केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ) से गत शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 26 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश में महंगाई दर बढ़कर 42 महीनों के उच्चतम स्तर यानी 7.61 फीसदी तक पहुंच गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+