हिलेरी की वेस्ट वजीर्निया में जीत प्रतिनिधियों के लिहाज से छोटी (लीड)

वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। हिलेरी क्लिंटन की वेस्ट वजीर्निया में हुई भारी जीत उनके प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा को डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से रोकने के लिए बहुत छोटी है।

वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। हिलेरी क्लिंटन की वेस्ट वजीर्निया में हुई भारी जीत उनके प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा को डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से रोकने के लिए बहुत छोटी है।

वेस्ट वजीर्निया से केवल 28 प्रतिनिधियों का चुनाव होना है। ओबाम के पास 1,875 ओर हिलेरी के पास 1,712 प्रतिनिधि हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए 2,025 प्रतिनिधियों का समर्थन पाना आवश्यक है।

क्लिंटन की कोशिश पार्टी के अगस्त में होने वाले सम्मेलन तक खींचने की है। यदि किसी भी प्रत्याशी को 2025 प्रतिनिधियों का समर्थन नहीं मिला तो उम्मीदवार का फैसला सुपर डेलीगेट्स के मतदान द्वारा किया जाएगा।

हिलेरी क्लिंटन पार्टी के सुपर डेलीगेट्स को यह विश्वास दिलाने के प्रयास में सफल हो सकती हैं कि ओहियो, पेंसिल्वेनिया और अब वेस्ट वजीर्निया की जीत से साबित हो गया है कि रिपब्लिकन जान मैक्कन का मुकाबला करने में वही सक्षम हैं।

क्लिंटन ने मंगलवार को यह तथ्य उजागर किया कि 1916 से अब तक वेस्ट वजीर्निया में जीते बिना कोई डेमोक्रेट राष्ट्रपति बनने में सफल नहीं हो सका। बुश 2000 और 2004 में और बिल क्लिंटन 1992,1996 में वेस्ट वजीर्निया राज्य में जीते थे।

हिलेरी और ओबामा के बीच अगला मुकाबला 20 मई को केंटुकी और ओरेगन राज्यों में होगा। क्लिंटन जहां केंटुकी में जीत को लेकर आश्वस्त हैं वहीं ओबामा को ओरेगन में जीत की आशा है। इन राज्यों के नतीजों के आने बाद बराक ओबामा को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक प्रतिनिधियों का समर्थन मिलने की भी उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+