आंधी के साथ बारिश ने किया राजधानी को परेशान
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। राजधानी में आज सुबह 10 बजे बादलों ने खूब उत्पात मचाया। तेज हवाओं के कारण उड़े धूल, बिजली की चमक और बादलों की गर्जन के बीच दिल्ली में कुछ समय के लिए अंधेरे जैसा लगने लगा।
इस बीच कई पेड़ उखड़ गए और धूल ने आसमां को ढक लिया। तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने वाहन चालकों को अपनी गति पर विराम लगाने के लिए मजबूर कर दिया।
मई के मध्य में इस तरह की आंधी-तूफान और बारिश ने लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी में जरूर डाल दिया, लेकिन राजधानी का मौसम काफी खुशनुमा हो गया।
एक छात्रा माही शर्मा ने आईएएनएस से बताया, "यह बहुत ही डरावना था। जब मैं केंद्रीय सचिवालय से मेट्रो पर सवार हुई तो धूप निकली हुई थी लेकिन मेरे दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने तक मौसम पूरा करवट ले चुका था।"
उसने बताया कि मेट्रो से बाहर आने पर उसे लगा कि बिजली गुल हुई है लेकिन स्टेशन के बाहर आने पर पता चला कि आंधी-तूफान ने सबकु छ अव्यवस्थित कर दिया है। वह लगभग 20 मिनट तक स्टेशन पर ही खड़ी रही बाहर कोई रिक्शाचालक भी नहीं था।
चाणक्यपुरी निवासी राजीव मेहरा ने बताया, "जब आंधी शुरू हुई तो मैंने इस नजारे का लुफ्त उठाने के लिए बाहर जाने का निर्णय लिया लेकिन बाहर का दृश्य बहुत ही खराब था। बिजली के खंभे गिरे हुए थे और कई पेड़ जड़ों से उखड़ गए थे।"
गौरतलब है कि इस बीच कई जगह बिजली गुल रही और लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications