पाकिस्तान में राजनीतिक संकट से बजट तैयारी प्रभावित

इस्लामाबाद, 14 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में मौजूदा राजनीतिक संकट का देश की बजट निर्माण प्रक्रिया पर बहुत खराब असर पड़ा है। बजट निर्माण में शामिल अधिकारियों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह तक बजट निर्माण की तय समय सीमा तक यह संभव नहीं हो पाएगा।

पाकिस्तान में बजट सत्र 2008-09 पहली जुलाई से आरंभ होगा।

वित्त मंत्री इसहाक डार पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उन नौ मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने सोमवार को गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

प्रधानमंत्री गिलानी ने मंगलवार को सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार करने से इंकार करते हुए कहा कि बर्खास्त न्यायाधीशों के मुद्दे पर गठबंधन के सदस्यों के बीच व्याप्त अंतर को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बीच बजट निर्माण के काम में लगे नौकरशाहों को करों के संबंध में और विकास कार्यो के धन के आवंटन के लिए कोई निर्देश उपलब्ध नहीं हैं।

बजट निर्माण के लिए यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण समय है। लेकिन वित्त मंत्रालय के अधिकारी नीतिगत मामलों के लिए किसी भी प्रकार के निर्देश से वंचित हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+