जिम्बाब्वे पुलिस ने विदेशी राजनयिकों को रोका

हरारे/जोहांसबर्ग, 14 मई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे पुलिस ने पश्चिमी देशों के कुछ राजनयिकों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। राजनयिकों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे देश के ग्रामीण इलाकों में चुनावी हिंसा के शिकार लोगों से मुलाकात कर रहे थे।

अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और जापान के राजदूतों का यह दल हरारे के उत्तर में स्थित मुरावी और चिवेशे कस्बों में विपक्ष के समर्थकों पर राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे के समर्थकों द्वारा किए गए हमलों के बारे में जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रहा था।

वहां से हरारे वापस लौटते समय पुलिस बल ने उन्हें करीब एक घंटे तक रोक कर रखा। उनसे कहा गया कि वे नजदीकी पुलिस स्टेशन पर चलकर अपनी यात्रा का कारण स्पष्ट करें।

इस दौरान एक खुफिया अधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय विकास की अमेरिकी संस्था (यूएसएड) के एक कर्मचारी को पीटने की धमकी भी दी।

इससे पहले पुलिस ने मुरावी अस्पताल में भी इस समूह को रोका था, वे मांग कर रहे थे कि समूह के फोटोग्राफर द्वारा खींची गई पीड़ित मरीजों की तस्वीरें मिटाई जाएं।

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता पाल इंजेलस्टेड ने कहा, "वे नहीं चाहते थे कि देश के अंदरूनी भागों में उनके द्वारा फैलाई गई हिंसा की सही जानकारी हमें मिले।"

इस बारे में अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सीन मैक्कार्मैक ने कहा, "इससे पता चलता है कि जिम्बाब्वे में इस समय किस तरह का माहौल है। अगर वहां विदेशी राजनयिकों के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो स्थानीय लोगों पर क्या बीतती होगी इसकी कल्पना ही की जा सकती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+