दिल्ली विश्वविद्यालय में सुरक्षित महसूस करते हैं विदेशी छात्र
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय में हाल में एक भारतीय-अमेरिकी की रहस्यमय हालत में मौत हो गई थी लेकिन इससे विदेशी छात्र खौफजदा नहीं हैं। उनका मानना है कि वे यहां पूरी तरह सुरक्षित हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत श्रीलंका के 20 वर्षीय छात्र मेनका बोगोलागामा ने कहा है कि इससे खौफ पैदा हुआ है पर वह यहां पर असुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।
श्रीराम कालेज ऑफ कॉमर्स में स्नातक की दूसरे वर्ष की छात्रा मेनका ने आईएएनएस से कहा कि वह परिसर में सुरक्षित महसूस कर रही है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में 22 वर्ष के भारतीय-अमेरिकी छात्र कीनन मेहरा की रहस्यमय मौत परिसर के हडसन लेन क्षेत्र में सोमवार को हो गई थी। पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है।
विदेशी विद्यार्थियों का मानना है कि वे इस हादसे से चिंतित नहीं हैं। मेनका ने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय गर्ल्स हॉस्टल में रहने के कारण अधिक सुरक्षा का अनुभव करती है। उसे कालेज जाने-आने के लिए बस की सुविधा मुहैया कराई गई है।
मेनका ने कहा कि वह अपनी सहेलियों के साथ बाहर जाने पर भी असुरक्षा का अनुभव नहीं करती है। भारत में उसके घर जैसा वातावरण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications