क्या पक्षियों की दृश्य-क्षमता हमसे अच्छी है?
लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। एक नए शोध से पता चला है कि पक्षियों की दृश्य क्षमता मनुष्य से बेहतर होती है। वह सारा कुछ देख सकती हैं जो मनुष्य नहीं देख पाते।
उपसाला विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि पक्षी अपने साथी का चुनाव उसके पंखों के रंग के आधार पर करती हैं।
शोधकर्ता एंड्रस ओडीन ने बताया, "जिन नर पक्षियों के पंख ज्यादा रंगीन होते हैं मादा पक्षी उनकी ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं और ये मादा पक्षी के प्रजनन में भी सहायक बनती है।"
पक्षियों के मूल्यांकन में शोधकर्ताओं ने पाया कि पक्षियों की आंखों में चार रंग संवेदी केंद्र होते हैं जबकि बाकि सभी जानवरों में सिर्फ दो ही रंग संवेदी केंद्र पाया जाता है और मनुष्यों में तीन रंग संवेदी केंद्र होते हैं, इसलिए पक्षियों में अन्य जीवों की अपेक्षा दृश्य क्षमता बेहतर होती है।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि मनुष्य पराबैंगनी किरणों को देख पाने में असमर्थ होते हैं लेकिन पक्षी इसे आराम से देख सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**