मध्य-पूर्व में सत्यम को जबरदस्त मुनाफा

समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' ने सत्यम के निदेशक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एशिया-प्रशांत, मध्य-पूर्व, भारत और अफ्रीका) वीरेंद्र अग्रवाल के हवाले से कहा, "अगले साल हम आमदनी में 24-26 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद करते हैं।"
अग्रवाल ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास दुनिया के किसी भी अन्य क्षेत्र के मुकाबले तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के कारोबार में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा, "कुवैत, बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ा है। मध्य-पूर्व, अफ्रीका, एशिया-प्रशांत और भारत से कंपनी के कुल आमदनी का 19 प्रतिशत हिस्सा आता है। इसमें अकेले मध्य-पूर्व का योगदान 1.5 प्रतिशत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications