83 वर्षीय वृद्ध ने किया इग्नू से एमए

इग्नू के छात्र पंजीकरण और मूल्यांकन विभाग के रजिस्ट्रार डा. श्रीकांत महापात्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "मई 2008 के सत्र में दिनेश चंद्र गुप्ता स्नातकोत्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं। अब उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातकोत्तर की उपधि दी जाएगी।" उन्होंने बताया कि गुप्ता विश्वविद्यालय में पढ़ रहे सबसे बुजुर्ग छात्र थे।
दिनेश गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "इस उम्र में पढ़ना सरल नहीं है। हमारी बहुओं ने मेरा बड़ा ध्यान रखा, जिससे मुझे परीक्षा पास करने में काफी सहयोग मिला।"
उल्लेखनीय है कि गुप्ता पढ़ाई के साथ साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वृद्धों को ध्यान में रख कर उन्होंने 'बुढ़ापा कितना खट्टा कितना मीठा' नामक पुस्तक भी लिखी है। वह अब तक कुल 10 किताबें लिख चुके हैं और गत 11 वर्षो से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications