उप्र में बस-जीप में भिड़ंत, 6 मरे (लीड)
लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। लखनऊ में आज जीप और एक रोडवेज बस में हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवहन विभाग की तरफ से मृतकों को 50-50 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के प्रभारी अरुण शुक्ला ने आईएएनएस को बताया, "बलदेवपुर से कुछ लोग रविवार रात बाराबंकी के बलगहनी तिलक चढ़ाने गए थे और आज तड़के वे मार्शल जीप से लौट रहे थे, तभी फैजाबाद डिपो की निजी बस ने जीप को टक्कर मार दी।" उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद फैजाबाद रोडवेज की बस नंबर यूपी 32सी -9043 का चालक और कंडक्टर दोनों ही फरार हो गया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications