हैती में नौका पलटी, 11 लोगों की मौत
हवाना, 12 मई (आईएएनएस)। हैती के दक्षिणी तट पर एक नाव पलटने से पांच बच्चों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।
दक्षिणी-पश्चिमी शहर पेस्टल के मेयर इविल लविलेट्टे ने बताया कि बचावकर्मियों द्वारा 11 शवों की खोज कर ली गई है। यह दुर्घटना शनिवार की देर रात को उस समय हुई जब नाव पेस्टल से हैटी की राजधानी पोर्ट ऑफ प्रिंस जा रही थी।
लविलेट्टे ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच बच्चों की मौत हो गई है जिनकी उम्र दो से पांच साल के बीच थी।
पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है और अभी कई यात्रियों के गायब होने की सूचना है।
पुलिस ने बताया कि नाव में अधिक यात्रियों के सवार होने के कारण यह दुर्घटना हुई।
गौरतलब है कि दो दिन की यात्रा पर निकली इस नाव पर सौ से अधिक यात्रियों के साथ-साथ खाद्य सामग्री और चारकोल (लकड़ी से बनने वाला कोयला) लदा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications