नेपाल नरेश के खिलाफ एकजुट हुए राजनीतिक दल

काठमांडू, 12 मई (आईएएनएस)। नेपाल में हालिया दिनों संपन्न हुए ऐतिहासिक चुनावों में जीतकर आए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने राजशाही के प्रति थोड़ी भी नरमी बरतने की संभावनाओं को दरकिनार कर दिया है।

समाचार पत्र 'राईजिंग नेपाल' में छपी एक खबर के मुताबिक नेपाल को गणतांत्रिक राज्य घोषित किए जाने के पक्षधर 25 राजनीतिक दलों की रविवार को पहली औपचारिक बैठक हुई।

बैठक में संविधान सभा के पहले अधिवेशन की प्रक्रियाओं और नई सरकार के गठन के बारे में चर्चा की गई।

इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने राजशाही के खिलाफ आवाज बुलंद की। जो छोटे राजनीतिक दल अब तक राजशाही का समर्थन कर रहे थे वह भी इस बैठक में राजशाही के विरोध में उठे स्वर में स्वर मिलाते नजर आए।

राजा ज्ञानेन्द्र के अधीन नेपाली शासन में गृह मंत्री रहे कमल थापा के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी के सदस्य कुंती शाही ने संयुक्त रूप से कहा, "हमें मुद्दों के चयन में राष्ट्रीय एकता व अखंडता को प्राथमिकता देनी चाहिए।"

बैठक की अध्यक्षता नेपाल के दूसरे सबसे ताकतवर माओवादी नेता बाबूराम भट्टराई ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम छोटे से छोटे फैसलों में सभी बड़े और छोटे राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाने का प्रयास करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+