एयर अरबिया का मुनाफा 81 प्रतिशत बढ़ा
दुबई, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका की सबसे बड़ी किफायती विमानन कंपनी एयर अरबिया ने घोषणा की है कि वित्त वर्ष 2008-09 की पहली तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 2.12 करोड़ डालर हो गया है।
पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
शारजाह की इस विमानन कंपनी द्वारा जारी वक्तव्य के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 10.42 करोड़ डालर का कारोबार किया है। यह वर्ष 2007 की समान अवधि की तुलना में 59 प्रतिशत अधिक है।
एयर अरबिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संचालक मंडल के सदस्य आदेल अली ने कहा, "तेल की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई ने परिवहन क्षेत्र के कारोबार के समक्ष अतिरिक्त चुनौती पेश की है, लेकिन इस क्षेत्र की उभरती अर्थव्यवस्था और बाजार के सतत विस्तार के कारण कंपनी के मुनाफे में वृद्धि हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications