'बेस्ट ऑफ बुकर' के लिए वोटिंग शुरू

लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर-साम्राज्यवाद विषय पर लिखे गए उपन्यासों में से चुने गए छह उपन्यासों में से भारत में जन्मे उपन्यासकार सलमान रुश्दी की पुस्तक 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' को पुस्तक रचयिताओं ने सोमवार को सर्वश्रेष्ठ बताया।

लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर-साम्राज्यवाद विषय पर लिखे गए उपन्यासों में से चुने गए छह उपन्यासों में से भारत में जन्मे उपन्यासकार सलमान रुश्दी की पुस्तक 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' को पुस्तक रचयिताओं ने सोमवार को सर्वश्रेष्ठ बताया।

आयोजकों के अनुसार सोमवार से ही विजेता की घोषणा के लिए विश्व स्तर पर वोट आने शुरू हो चुके हैं। यह प्रक्रिया 8 जुलाई तक चलेगी।

ये छह उपन्यास हैं, "पैट बारकर की 'द घोस्ट रोड' (ब्रिटेन, 1995), पीटर कैरी की 'आस्कर एंड ल्युसिंडा', (आस्ट्रेलिया, 1988), जे. एम. कोएत्जी की 'डिस्ग्रेस' (दक्षिण अफ्रीका, 1999), जे. जी. फैरेल की 'द सीज ऑफ कृष्णापुर' (ब्रिटेन, 1973), नादिम गार्डिमर की 'द कंजरवेशनिस्ट' (दक्षिण अफ्रीका, 1974) और सलमान रुश्दी की 'मिडनाइट चिल्ड्रेन' (ब्रिटेन, 1981)।"

रुश्दी की पुस्तक 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' में भारत के विभाजन को उजागर किया गया है।

चुनाव समिति में मौजूद ब्रिटिश उपन्यासकार विक्टोरिया जेनडिनिंग ने कहा, "सभी बुकर और बुकर पुरस्कार विजेताओं को फिर से टटोलना एक बेहतरीन अनुभव था। इनमें से छह को चुन पाना आसान नहीं था। हमें यकीन है कि 40 सालों में लिखे गए सबसे बेहतरीन छह उपन्यासों का ही हमने चुनाव किया है।"

इन छह में से 'बेस्ट ऑफ बुकर' का चुनाव पाठकों द्वारा भेजे गए वोटों की गिनती के आधार पर किया जाएगा।

इंटरनेट के जरिए वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट दिमैनबुकरप्राइज डॉट कॉम' पर जाकर आप अपने पसंदीदा उपन्यास को वोट दे सकते हैं।

मोबाइल से वोट करने के लिए आप मैसेज बॉक्स में जाकर टीबीओटीबी लिखकर 81025 पर भेज दें। ऊपर लिखे पुस्तकों के क्रम के अनुसार मैसेज में क्रमश: ए, बी, सी, डी, ई या एफ लिखकर अपनी पसंद के लिए वोट कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+