दिल्ली में भारतीय-अमेरिकी छात्र का शव बरामद
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के समीप मुखर्जी नगर इलाके में आज एक भारतीय अमेरिकी छात्र का शव बरामद किया गया।
केनन मेहरा नामक छात्र हडसन लेन स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल में किराए में रहता था। इसी घर से 25 वर्षीय मेहरा का शव बरामद किया गया। उसके सिर पर चोट के निशान थे।
पुलिस के अनुसार मेहरा अमेरिका के नार्थ कैरोलिना का रहने वाला था। वह एक महीने पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र विषय में शोध करने आया था। मेहरा का घर से अंदर बंद था। पड़ोसियों और मकान मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मेहरा का शव बरामद किया गया।
पुलिस फिलहाल इस मामले को आत्महत्या मान रही है। इस मकान को किराए में लेने से पहले मेहरा अपने संबंधियों के साथ रहता था। उसने आठ अप्रैल को यह मकान किराए पर लिया था।
घटना की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि मेहरा की मौत दो दिन पहले हुई थी। उत्तर पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनीष अग्रवाल ने कहा कि 36 घंटे से अधिक गुजर जाने के बाद भी मेहरा से कोई संपर्क नहीं होने पर उसके दोस्तों ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी।
उन्होंने कहा कि मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया गया, जहां बाथरूम से मेहरा का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*