दिल्ली पुलिस के हर दसवें सिपाही की छवि दागदार !

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। आए दिन होने वाली छेड़छाड़ और बलात्कार की वारदातों से हलकान रहने वाली दिल्ली पुलिस के लिए एक बुरी सूचना है। एक ताजा सरकारी रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी का हर दसवां पुलिसकर्मी दागदार छवि का है।

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के द्वारा 2006 में कराए गए एक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कम से कम 62,822 शिकायतें प्राप्त हुई थी लेकिन सिर्फ 13,546 ही दर्ज की गईं।

गौरतलब है कि इस सर्वेक्षण के अनुसार पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत के मामले में हिमाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश के बाद दिल्ली का तीसरा स्थान है।

एनसीआरबी के आंकड़ों से पता चला है कि 2006 में पुलिस हिरासत में कम से कम 89 लोगों की मौत हुईं थी। इसमें 11 पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया गया और सात पर आरोप-पत्र दाखिल किए गए। जबकि 2005 में पुलिस हिरासत में 180 मौते हुईं थी।

दिल्ली पुलिस के पूर्व संयुक्त आयुक्त मैक्सवेल परेरा ने बताया, "पुलिसकर्मियोंके खिलाफ मामले इसलिए अधिक हैं क्योंकि वे अन्य विभागों की तुलना में जनता के ज्यादा संपर्क में रहते हैं।"

पुलिस अनुसंधान और विकास केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बताया, "प्रस्तुत आंकड़े असलियत से बहुत कम हैं। पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत के मामलों में लगातार वृद्धि ने सुरक्षा से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न खड़े कर दिए हैं। इसकी गंभीरता से जांच करवानी चाहिए नहीं तो पुलिस कर्मियों द्वारा मानवाधिकारों के हनन के मामलों में ऐसी ही बढ़ोतरी होती रहेगी।"

उन्होंने कहा कि पुलिस वालों को यह बिल्कुल नहीं मालूम कि अपराधियों और पीड़ितों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्हें यह सब बताने की भी बेहद आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+