परमाणु कार्यक्रम पर ईरान-आईएईए वार्ता सोमवार को

तेहरान, 12 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता जारी रखने के लिए सोमवार को तेहरान पहुंच रहा है।

संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था आईएईए में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अली असगर सोल्तानेह ने शनिवार को तेहरान में संवाददाताओं को बताया, "आईएईए का प्रतिनिधिमंडल विशेषज्ञ स्तर की वार्ता के लिए सोमवार को आ रहा है। बैठक उसी दिन से शुरू हो जाएगी।"

फरवरी में जारी आईएईए की रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में काफी अधिक पारदर्शी रवैया अपनाया है। लेकिन परमाणु हथियारों के विकास के आरोपों का पूरी तरह जबाव देने में वह असफल रहा है।

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय यह मांग कर रहा है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन का काम रोक दे, जिसका उपयोग बिजली और परमाणु हथियार दोनों को बनाने में किया जा सकता है। ईरान परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के अपने अधिकार पर अड़ा हुआ है और परमाणु कार्यक्रम के कारण संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए तीन प्रतिबंधों को भी अनदेखा कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+