दिल्ली हवाई अड्डे पर भीड़ कम करेगी डायल

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। 'दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड' (डायल ) ने आज सरकार को भरोसा दिलाया है कि वह जून महीने के अंत तक हवाई अड्डे पर जमा होने वाली भीड़ कम कर देगी।

डायल ने सरकार से सुरक्षा और आव्रजन की जांच के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की है।

डायल के अधिकारियों ने आज योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया से मुलाकात की और उन्हें इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित बुनियादी सुविधाओं पर नई प्रस्तूति दी। इसमें टर्मिनल और पार्किं ग की जगह भी शामिल है, जिसके बारे में डायल का कहना है कि यह जून महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।

अहलूवालिया ने कहा कि डायल ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जून महीने के अंत तक हवाई अड्डे पर जमा होने वाली भीड़ कम हो जाएगी और सर्दी शुरू होने के पहले इस काम में अच्छी खासी प्रगति होगी।

अहलूवालिया का कहना है कि हवाई अड्डों के विस्तार प्रक्रिया के दौरान पेश आने वाली कुछ परेशानियां वैश्विक हैं। स्वाभाविक है कि कुछ मुश्किलें यहां भी होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+