डाउनिंग स्ट्रीट में दलाई लामा से नहीं मिलेंगे ब्राउन

लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की आगामी ब्रिटेन यात्रा के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन उनसे अपने कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट के स्थान पर इंग्लैंड के चर्च के शीर्ष नेता के कार्यालय में मिलेंगे।

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता द्वारा सोमवार को दी गई सूचना के अनुसार ब्राउन तिब्बती धर्मगुरु से आर्कबिशप ऑफ कैंटरबरी के आवास, लैम्बथ पैलेस में मिलेंगे।

प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री ने संसद में कहा है कि वह दलाई लामा से मिलना चाहते हैं। उनकी मुलाकात के दौरान पुख्ता बातचीत होगी। चीन सरकार भी दलाई लामा के प्रतिनिधियों से सीधी बातचीत कर रही है।"

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार इस मुलाकात से ब्राउन यह दावा कर सकेंगे कि वह दलाई लामा से राजनीतिक तौर पर नहीं मिले थे। उल्लेखनीय है कि 23 मई को इस प्रस्तावित मुलाकात के दौरान दलाई लामा के स्वागत समारोह में अनेक धर्मगुरु भी शिरकत करेंगे।

उधर, ब्राउन के इस फैसले की विपक्ष ने आलोचना की है। कंजर्वेटिव पार्टी के विलियम हेग ने कहा, "प्रधानमंत्री को सभी नेताओं से डाउनिंग स्ट्रीट पर ही मिलना चाहिए।"

लिबरल डेमोक्रेट्स के सर मेन्ज़िस कैम्पबेल के अनुसार, "दलाई लामा से 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर न मिलने का कोई कारण नहीं है। इससे यह शक उठता है कि वह (प्रधानमंत्री) चीनी सरकार को अपनी सफाई पेश करेंगे।"

गौरतलब है कि इससे पूर्व दो अन्य ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और जॉन मेजर डाउनिंग स्ट्रीट में दलाई लामा का स्वागत कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+