'महंगाई दरों में शीघ्र होगी कमी'

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी. रंगराजन ने निकट भविष्य में महंगाई की दरों में शीघ्र कमी आने की उम्मीद जताई है।

अहलूवालिया ने कहा है कि मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के लिए सरकार के प्रयासों का साकारात्मक असर अगले कुछ सप्ताह में नजर आने लगेगा। उधर रंगराजन ने भी पत्रकारों को बताया कि अगले चार महीने में मुद्रा स्फीति की दर घटकर पांच या छह प्रतिशत हो जाएगी।

दिल्ली हवाई अड्डे के विस्तार की समीक्षा के लिए रियल एस्टेट कंपनी जीएमआर के साथ हुई एक बैठक के बाद अहलूवालिया ने कहा, "महंगाई नियंत्रण के लिए सरकार द्वार उठाए गए कदमों के कारण कमोडिटी की कीमतों में निश्चित रूप से कमी आएगी। इसमें कुछ सप्ताह का समय जरूर लग सकता है लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है।"

गौरतलब है कि 26 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में देश की वार्षिक मुद्रा स्फीति की दर 7.61 प्रतिशत की नई ऊंचाई पर जा पहुंची है। एक सप्ताह पहले यह 7.57 प्रतिशत थी।

अर्थशास्त्र के दोनों महारथियों ने महंगाई कम करने को लेकर सकारात्मक उम्मीद तब जताई है जब औाद्योगिक उत्पादन दरों ने मंदी की प्रवृत्ति दिखाई दी है।

केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईपीपी) का मौजूदा स्तर 8.1 प्रतिशत पर आ गया है। वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान यह 11.6 प्रतिशत थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+