पाक में सरकार से अलग होगी पीएमएल-एन, पर समर्थन जारी
इस्लामाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन)ने बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली के मुद्दे पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ वार्ता विफल होने के बाद सोमवार को अपने मंत्रियों को कैबिनेट से वापस बुलाने का निर्णय लिया है।

पीएमएल-एन के प्रवक्ता सिद्दीकुल फारूक ने आईएएनएस को बताया, "पार्टी इसके बावजूद पीपीपी के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन जारी रखेगी।"
फारूक ने कहा कि पार्टी नेता नवाज शरीफ मंत्रिमंडल से बाहर निकलने के बारे में आज शाम को औपचारिक घोषणा करेंगे।
फारूक ने इसके साथ ही यह भी कहा कि पार्टी आज शाम अंतिम क्षण तक पीपीपी के हृदय परिवर्तन का भी इंतजार करेगी। यदि आज शाम तक पीपीपी की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई तो हमारे मंत्री सरकार से बाहर निकल जाएंगे।
नवाज शरीफ आज लंदन से लौटने के तुरंत बाद पार्टी की बैठक में शामिल हो गए। उनके आज शाम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी के कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि न्यायाधीशों की बहाली के मुद्दे पर पार्टी चाहे जो भी निर्णय ले, नवाज शरीफ की इच्छा गठबंधन सरकार को समर्थन बनाए रखने की है।
आज सुबह वरिष्ठ खाद्य मंत्री चौधरी नासिर अली खान ने प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी से भेंट करके उन्हें आश्वस्त किया कि पीएमएल-एन के सदस्य गठबंधन सरकार को पहले की तरह समर्थन देते रहेंगे, पार्टी का निर्णय चाहे कुछ भी हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications