महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ज्यादा पसंद करते हैं शराब

वाशिंगटन, 12 मई (आईएएनएस)। एक बार फिर यह साबित हुआ है कि पुरुष और महिलाओं का स्वभाव एक दूसरे से बिल्कुल उलट होता है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि दुखी होने पर महिलाओं की तुलना में पुरुष शराब के प्रति अधिक आकर्षित होते हैं।

येल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने शराब का 54 स्वस्थ वयस्कों (27 पुरुष और 27 महिलाओं) पर अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को तीन तरह की कहानियां सुनाई। ये कहानियां तनाव, शराब और राहत से संबंधित थी।

शोधकर्ताओं ने उनके भावनात्मक, व्यवहारात्मक, हृदय गति, रक्त चाप आदि शारीरिक हाव-भाव का अध्ययन किया।

शोधकर्ता तारा एम. चैपलिन ने बताया, "तनाव वाली कहानी सुनने के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक दुखी और चिंतित दिखीं और उनकी शारीरिक व्यवहार में अधिक उत्तेजना देखने को मिली।"

उन्होंने बताया कि अध्ययन में देखा गया कि पुरुष अधिक भावनात्मक होने पर शराब की तरफ आक र्षित होते हैं। संभवत: यही कारण है कि पुरुष अपना मूड ठीक करने के लिए शराब का ज्यादा सहारा लेते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+