चीन में भूकंप के तगड़े झटके (लीड)
बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन के वेनचुआन शहर में सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। प्रांतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई। बीजिंग में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार वेनचुआन में दोपहर दो बजकर 28 मिनट पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 31.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 103.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
वेनचुआन शहर की आबादी 111,800 है। यह 'वोलोंग नेचर रिजर्व' के लिए प्रसिद्ध है।
भूकंप का दूसरा झटका पूर्वी बीजिंग के टोंगजोहू शहर में महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। यहां भूकंप का केंद्र 39.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 116.8 डिग्री पूर्वी देशांतर रिकार्ड किया गया।
इसके अलावा चीन के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इलाकों में भवनों को नुकसान पहुंचा है। समाचार एजेंसी जिनहुआ के अनुसार हेनान प्रांत की राजधानी जेंगजोहू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications