ग्रेटर नोएडा में युवक की हत्या, 2 घायल
ग्रेटर नोएडा, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
आरक्षी अधीक्षक बाबू राम ने कहा, "ग्रेटर नोएडा के राबुपूरा थान क्षेत्र में स्थित रुस्तमपुर इलाके में रहने वाले बाने सिंह और श्रीचंद के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।"
अधिकारी ने बताया कि बाने सिंह का पुत्र हरि शंकर ने अपने पारिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर श्रीचंद के पुत्र सोनू की गोली मार कर हत्या कर दी और सुभाष और श्रीपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायलों को नोएडा के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की घारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications