शेयर बाजारों में दोपहर के कारोबार में भी गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। सोमवार को गिरावट के साथ खुले भारतीय शेयर बाजारों में दोपहर तक कारोबार में स्थिरता दिखाई देने लगी थी, हालांकि हल्की गिरावट जारी रही। इस बीच बाजार में बिकवाली का दबाव लगातार बना रहा।
शेयर बाजारों में मुख्य रूप से रियल्टी, धातु, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, उपभोक्ता वस्तुओं और और आटोमोबाइल क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली देखी गई।
मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 97.62 अंकों की गिरावट के साथ 16,641.45 पर खुला और दोपहर 2.45 बजे तक हालत कुछ सुधरी और यह 18.77 अंकों की गिरावट के साथ 16718.30 पर कारोबार कर रहा था।
इस दौरान सेंसेक्स 16,774.50 के उच्चतम और 16,546.55 के निम्नतम स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 10.75 अंकों की गिरावट के साथ 4,981 पर खुला और दोपहर 2.40 बजे यह 15.65 अंकों की गिरावट के साथ 4965.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती कारोबार में मुंबई स्टाक एक्सचेंज में 596 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया, 1,968 कंपनियों के शेयरों को घाटा उठाना पड़ा और 50 की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications